मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास

कटिहार। कटिहार व्यवहार न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पास्को अधिनियम के विशेष न्यायाधीश तेज प्रताप सिंह ने दोनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई।आरोपियों को पोक्सो एक्ट के तहत भी दोषी पाया गया और उन्हें बीस साल की सजा और अलग से बीस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई। इस मामले में प्रॉसीक्यूशन की ओर से पास्को अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना 24 फरवरी 2023 की है, जहां मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के भवाड़ा पुल टोला में एक नाबालिक लड़की को पड़ोस की एक लड़की अपने घर ले गई जहां गांव के ही मनीष और रोहित ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद हत्या कर दी। फैसले के बाद मासूम के माता-पिता ने कोर्ट को धन्यवाद देते हुए अपनी इकलौती बेटी को इंसाफ मिलने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें