मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

बोनट पर लटके ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कार से घसीटने के आरोपित दो नाबालिग धरे गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बोनट पर लटके ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कार से घसीटने के आरोपित दो नाबालिग धरे गए

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बेरसराय मार्केट रोड के पास दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कार के बोनट पर लटकाकर घसीटने के आरोप में दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने कार के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना दो नवंबर को हुई थी। घटना के बाद से ही पुलिस को आरोपितों की तलाश थी। घायल एएसआई प्रमोद ने अपने बयान में कहा था कि 2 नवंबर को वह हेड कांस्टेबल शैलेश के साथ बेर सराय मार्केट रोड के पास ड्यूटी पर थे। शाम करीब 7.45 बजे एक कार रेड लाइट जंप करके उनकी ओर आई। उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया। जब ड्राइवर को कार से बाहर आने के लिए कहा गया तो उसने मौके से कार भगाने की कोशिश की और उन्हें कार पर करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ मौके से भाग गया।यह कार वसंत कुंज के जय भगवान के नाम पर रजिस्टर्ड है। दिल्ली पुलिस के अनुसार इस घटना को एक गंभीर अपराध के रूप में रखा गया है। जिसमें यातायात पुलिस ने चालक की लापरवाही के कारण उनकी जान लेने का आरोप लगाया है।उल्लेखनीय है कि सोमवार 2 नवंबर शाम के समय को साउथ दिल्ली के बेर सराय इलाके में हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कार सवार दो ट्रैफिक कर्मी को बोनट पर घसीटता हुआ 20 मीटर तक ले गया और दोनों ने काफी शोर मचाया था। ट्रैफिक कर्मियों का बाद में संतुलन बिगड़ जाने से वो कार के नीचे गिर गए थे। इस घटना में दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आयी थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें