मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

खान मंत्रालय जल्द ही अन्वेषण लाइसेंस की नीलामी की पहली किस्त शुरू करेगा: किशन रेड्डी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खान मंत्रालय जल्द ही अन्वेषण लाइसेंस की नीलामी की पहली किस्त शुरू करेगा: किशन रेड्डी

कहा-जम्मू-कश्मीर, केरल और असम जल्द ही खनिज नीलामी व्यवस्था में होंगे शामिलनई दिल्ली। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि खान मंत्रालय इस साल मार्च में अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की पहली किश्त की नीलामी शुरू करेगा। उन्‍होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, केरल और असम भी खनिज नीलामी व्यवस्था में जल्‍द शामिल होंगे।केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नीलामी के माध्यम से महत्वपूर्ण और गहरे खनिजों के लिए अन्वेषण लाइसेंस देने का प्रावधान 2023 में एमएमडीआर अधिनियम में संशोधन के माध्यम से किया गया था। रेड्डी ने यह भी कहा कि असम, जम्मू और कश्मीर और केरल भी जल्द ही खनिज नीलामी व्यवस्था में शामिल हो जाएंगे, जिससे भारत के खनिज नीलामी मानचित्र का विस्तार 17 राज्यों तक हो जाएगा।जी. किशन रेड्डी ने खान मंत्रालय निरंतर नवाचार, नीतिगत सुधारों और उद्योग हितधारकों के साथ सहयोगात्मक जुड़ाव के माध्यम से मजबूत और टिकाऊ खनन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन पहलों से भारत की खनिज सुरक्षा बढ़ेगी, आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और देश को खनिज अन्वेषण और खनन में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें