मप्रः नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय आज ग्वालियर आएंगे
ग्वालियर, । नगरीय विकास व आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश
विजयवर्गीय आज (रविवार को) ग्वालियर प्रवास पर आएंगे। वे यहां बलिदान मेला
सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित
कार्यक्रम के अनुसार मंत्री मंत्री विजयवर्गीय सायंकाल लगभग 7.40 बजे
शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचेंगे। ग्वालियर में स्थानीय
कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद विजयवर्गीय रात्रिकाल लगभग 12.30 बजे
रेलमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।





