मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री तुलसीराम सिलावट आज सांवेर को देगे 2 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री तुलसीराम सिलावट आज सांवेर को देगे 2 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

इन्दौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत विधानसभा सांवेर के ग्राम पंचायत बरलाई जागीर में वीरभानसिंह पटेल की स्मृति में माँ देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक अहिल्या कुण्ड का जीर्णोद्वार एवं सौन्दर्यीकरण कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज (सोमवार को) लोकमाता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष पर किया जायेगा।जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि इसी के साथ ग्राम पंचायत बरलाई जागीर में 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित इमलीवाड़ी पुलिया, 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित बागरी समाज का सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी होगा। साथ ही ग्राम पंचायत मांगलिया में एक करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत 6 बिस्तरों प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का लोकार्पण किया जायेगा। इस हास्पिटल में 24 घंटे प्रसूति सुविधा और इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहाँ पर टीकाकरण व्यवस्था के साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रतिदिन जांच सुविधा एवं निःशुल्क दवाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहाँ पर एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें