मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री सिरसा ने राजौरी गार्डन में कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री सिरसा ने राजौरी गार्डन में कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और स्थानीय विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को राजौरी गार्डन में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने नई सीवर लाइनें, वॉटर लाइन्स, बैकलाइन, नई सड़क, और बाउंड्री वॉल जनता को समर्पित किए। साथ ही प्रदूषण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए झंडी दिखाकर स्मोक गन्स को रवाना किया।मंत्री सिरसा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि तेजी से हो रहा यह विकास मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मजबूत नेतृत्व और मार्गदर्शन का ही परिणाम है। राजौरी गार्डन के हर इलाके में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। विकास की यह रफ्तार निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि काम सिर्फ दिखाने भर का नहीं बल्कि जमीन पर नतीजा देने वाला हो! इसी सोच के साथ वे राजौरी गार्डन की जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से समर्पित है।मंत्री सिरसा ने कहा कि प्रदूषण अब काफी हद तक नियंत्रण में है। पांच नवंबर का दिन पिछले 10 सालों की तुलना में सबसे स्वच्छ रहा। पर्यावरण विभाग, दिल्ली नगर निगम, जल बोर्ड, दिल्ली लोक निर्माण विभाग और अन्य सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सवाल उठाएगा, क्योंकि जिन्होंने दिल्ली को 10 साल तक बर्बाद किया, उन्हें यह हकीकत हजम नहीं हो रही कि अब दिल्ली की हवा सुधर रही है और प्रदूषण के आंकड़े घटने लगे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें