मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः धार्मिक कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल की तबीयत बिगड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नरसिंहपुर, । प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री

प्रहलाद पटेल की रविवार को एक अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंत्री पटेल सोकलपुर के

नीलकुंड में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे

थे, जहां उन्हें अचानक घबराहट होने लगी। तब वहां प्रोटोकॉल के अनुसार कोई

डॉक्टर या एंबुलेंस मौजूद नहीं थी। सूचना मिलने पर गाडरवारा सिविल अस्पताल

के प्रभारी डॉ. राकेश बोहरे मौके पर पहुंचे और मंत्री को दवाइयां दीं। इसके

बाद मंत्री भोपाल रवाना हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने

एसडीएम से जांच प्रतिवेदन मांगा है।

मंत्री प्रहलाद पटेल का

सोकलपुर नीलकुंड में प्रवास कार्यक्रम था, जिसमें गुरु पूर्णिमा के आयोजनों

सहित पौधरोपण के अन्य कार्यक्रम शामिल थे। इस कार्यक्रम की सूचना सीएमएचओ

को भी दी गई थी और एसडीएम के निर्देश पर सिविल अस्पताल से डॉ. अभिनव जैन और

अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन रविवार को उक्त टीम मौके पर नहीं

पाई गई, न ही सीएमएचओ स्तर से प्रोटोकॉल के अनुसार कोई चिकित्सा अधिकारी या

एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. राकेश

बोहरे ने बताया कि मंत्री पटेल को घबराहट और बेचैनी की समस्या की सूचना

मिलने पर वह पलोहा तिराहा के पास मंत्री को दवाइयां देने के लिए पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मंत्री की दवाइयों में से एक दवा कम थी। उमस के साथ

कार्यक्रमों की थकान के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी।

इस मामले

में गाडरवारा एसडीएम कलावती ब्यारे ने कहा कि मंत्री को स्वास्थ्य समस्या

होने पर सिविल अस्पताल प्रभारी पहुंचे थे। उन्होंने प्रकरण का प्रतिवेदन

कलेक्टर को भेज दिया है। एसडीएम ने रिपोर्ट के बारे में कलेक्टर ही जानकारी

देंगे।

नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि एसडीएम से जानकारी

ली गई है और उनसे प्रतिवेदन मांगा गया है। प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही

करने वालों को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की

जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें