वनभूमि पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटेंगे, वन कर्मियों की कमी को दूर किया जाएगा : शर्मा
जोधपुर,
31 जनवरी । वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं
प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि वन भूमि पर हो रहे
अतिक्रमणों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों
से सरकार सख्ती से निपटेगी। वन कर्मचारियों की कमी और उनकी समस्याओं का
निराकरण किया जाएगा। वे बुधवार को जोधपुर प्रवास पर पत्रकारों से बातचीत कर
रहे थे।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में वन एवं पर्यावरण
राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद पहली
प्राथमिकता यही रही कि वन्यजीवों की सुरक्षा किस प्रकार हो और कैसे उन्हें
संरक्षण दिजा जाएं, कैसे उनका विकास हो और स्वच्छता का ध्यान रखा जाएं।
वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही वन्य जीवों की सुरक्षा
में लगे विस्थापन में लगे ग्रामीणों की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।
वन
एवं पर्यावरण मंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य की शुद्धता एवं स्वच्छता के
लिए प्रत्येक नागरिक को पौधा लगाना चाहिए। उनका खुद का संकल्प है कि वे
रोजाना एक पौधा लगाएंगे, वे कर रहे है। उन्होंने आम लोगों से भी शादी
समारोह की वर्षगांठ या दिवंगतों की याद को बनाए रखने के लिए पौधा लगाने की
बात कही।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री को जब जोधपुर में वन
भूमि के अतिक्रमण के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात
का पता नहीं था। संज्ञान में लाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर सख्त
कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को सख्ती कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में वन भूमि पर
हुए अतिक्रमण बड़ी बात है। वनमंत्री ने अवैध खनन को लेकर चिंता जताते हुए
कहा कि इस पर अब सख्ती बरती जा रही है। आगे भी सख्ती बरती जाएगी।
प्रदेश की जनता मोदीजी को फिर बनाएगी प्रधानमंत्री :
वन
एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार फिर तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनाने के लिए
प्रदेश की जनता अपना सहयोग करेगी। प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भाजपा अपना
कमल खिलाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी को
तीसरी बार पीएम बनाने में अपना सहयोग करें। लोकसभा का चुनाव भारत के
प्रधानमंत्री का चुनाव है और जनता इसमें अपनी पूरी भागीदारी निभाएं।
खेजड़ली शहीद स्मारक पर पौधरोपण एवं पोस्टर का विमोचन :
वन
एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने आज सुबह खेजड़ली स्थित शहीद
स्मारक पर पहुंचे। यहां विश्रोई समाज की आराध्य अमृता देवी को श्रद्धासुमन
अर्पित किए जाने के साथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने पौधा भी लगाया। इस
अवसर पर उन्होंने उड़ान फाउंडेशन की तरफ से शुभ ग्रीन शुभ शुरूआत, शुभ दिन व
शुभ कार्य का पोस्टर विमोचन भी किया। इसमेें शहर विधायक अतुल भंसाली भी
मौजूद रहे।
हस्तशिल्प उत्सव मेला में संगोष्ठिी में लिया भाग :
वन
एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने बाद में हस्तशिल्प मेला में
आयोजित अमृत काल की गौरव यात्रा संगोष्ठी में भाग लिया। संगोष्ठी का विषय
पर्यावरण एवं उद्योगों का विकास में उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के चैयरमैन शिखर अग्रवाल भी
मौजूद रहे।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा के सुबह जोधपुर
पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। सर्किट
हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें फू लमालाओं से लाद दिया गया।





