मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

छग में नक्सलवाद का अंत: भयमुक्त और शांत प्रदेश की ओर ऐतिहासिक कदम : मंत्री केदार कश्यप

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
छग में नक्सलवाद का अंत: भयमुक्त और शांत प्रदेश की ओर ऐतिहासिक कदम : मंत्री केदार कश्यप

रायपुर । वनमंत्री केदार कश्यप आज रविवार काे टाटीबंध मंडल में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहाँ उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चली आ रही नक्सल समस्या के खात्मे को लेकर प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में पूरी तरह से भयमुक्त और शांत वातावरण स्थापित हो चुका है। जिन क्षेत्रों में कभी दहशत का माहौल था, वहां आज आम लोग खुलकर जीवन जी रहे हैं और विकास की नई धारा बह रही है।मंत्री कश्यप ने कहा कि स्थानीय लोगों की खुशी इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रदेश इस तरह नक्सलवाद से मुक्त हो पाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय केंद्र सरकार, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मजबूत नेतृत्व और संकल्प को दिया।मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने लोकसभा में नक्सलवाद पर होने वाली चर्चा को लेकर कहा कि यह पूरे देश के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज देश एक ऐसे दौर में पहुंच चुका है जहां दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कश्मीर से लेकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसले, केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाते हैं। उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ का नक्सलवाद से मुक्त होना भी एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि लगभग 50 वर्षों की नक्सल पीड़ा से मुक्ति दिलाना आसान नहीं था, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह ने अपना संकल्प पूरा किया।मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज के साथ अन्याय किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज़ादी के बाद से आदिवासी क्षेत्रों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम किया है, जिसके कारण आज आदिवासी समुदाय का भरोसा भाजपा पर बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब कांग्रेस को एहसास हो रहा है कि आदिवासी समाज उनसे दूर हो चुका है, इसलिए वे नए-नए प्रयास कर रहे हैं।‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा: नवाचार और जल संरक्षण पर जोरकार्यक्रम के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण भी सुना। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के लिए प्रेरणास्रोत है, जहां हर बार विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों और सकारात्मक पहल को सामने लाया जाता है।उन्होंने बताया कि इस बार के एपिसोड में कोरिया क्षेत्र में किए जा रहे जल संरक्षण के कार्यों का उल्लेख किया गया, जो पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। मंत्री ने कहा कि भारत जल संसाधनों के मामले में समृद्ध देश है, लेकिन सही प्रबंधन और संरक्षण के जरिए ही इसका बेहतर उपयोग संभव है।इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध जैसे चुनौतीपूर्ण हालातों के बीच सीमित संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी अपने विचार साझा किए, जो वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में बेहद महत्वपूर्ण हैं।विकास और विश्वास की नई दिशा में बढ़ता छत्तीसगढ़वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब विकास, शांति और विश्वास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद के खात्मे के बाद प्रदेश में निवेश, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे आने वाले समय में राज्य और अधिक सशक्त और समृद्ध बनेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें