मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में कांवड़ शिविरों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री कपिल मिश्रा और मेयर राजा इकबाल सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में कांवड़ शिविरों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री कपिल मिश्रा और मेयर राजा इकबाल सिंह

दिल्ली में कांवड़ शिविरों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री कपिल मिश्रा और मेयर राजा इकबाल सिंह

नई दिल्ली, 9 जुलाई 2025 : दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने आज शाहदरा जिले के अप्सरा बॉर्डर पर बनाए जा रहे कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शिविर की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं भी बिजली, पानी या अन्य आवश्यक सेवाओं में कोई कमी न रहे।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो रही है और उसके साथ ही दिल्ली में कांवड़ियों का आगमन भी आरंभ हो जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरियाणा और राजस्थान की ओर जाने के लिए दिल्ली से होकर गुजरते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए शिविरों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करना और यात्रियों को कोई असुविधा न हो, यह सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे मार्ग पर साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंत्री मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है।

कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में शिवभक्त दिल्ली से होकर गुजरते हैं, ऐसे में सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था को लेकर सरकार सजग है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें