मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक आज

रायपुर।छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन आज गुरुवार को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में किया जाएगा। यह बैठक स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्यभर के लगभग 751 विद्यालयों के प्राचार्य भाग लेंगे।बैठक में आगामी शिक्षा सत्र के लिए बोर्ड परीक्षा परिणामों के लक्ष्य निर्धारण, एनईईटी एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की भागीदारी एवं सफलता बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।इसके अतिरिक्त प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने, विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा दक्षता में सुधार लाने, पीटीए बैठकों की समीक्षा तथा पालकों एवं अधिकारियों की भूमिका को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।बैठक में सह-शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, विद्यालयों में आकर्षक एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने, स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी संबंधित प्राचार्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें