मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद का फारबिसगंज में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद का फारबिसगंज में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अररिया।बिहार सरकार के पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद का रविवार को फारबिसगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू प्रसाद साह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शंभू प्रसाद साह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और माला पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी तथा सरकार के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अपार स्नेह और सम्मान उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है।उन्होंने ज़िले के विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने अररिया ज़िले के प्रभारी मंत्री के रूप में क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और चौमुखी विकास का भरोसा दिलाया।मेजबान और वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू प्रसाद साह ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ रामचंद्र प्रसाद के कुशल नेतृत्व में अररिया ज़िला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।स्वागत समारोह में अररिया नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद गौतम साह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल,रजत रंजन,सुरेश केशरी, ध्रुव दास,अविनाश कन्नौजिया अंशु,सुनील चौरसिया, मृत्युंजय झा,नरेश चौधरी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह,लक्ष्मी रंजन,नम्रता सिंह,धीरज पासवान,दीपक शर्मा सहित भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें