मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

भारत में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी जानी चाहिए : राघव चड्ढा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव

चड्ढा ने मांग की कि भारत में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष से

घटाकर 21 वर्ष कर दी जानी चाहिए। गुरुवार काे राज्यसभा की कार्यवाही के

दाैरान राघव चड्ढा ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है।

हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम की है और हमारी 50 प्रतिशत आबादी 25

साल से कम उम्र की है।

सांसद चड्ढा ने कहा कि आजादी के बाद जब पहली

लोकसभा चुनी गई थी तो 26 प्रतिशत सदस्य 40 साल से कम उम्र के थे और जब 2

महीने पहले हमारी 17वीं लोकसभा चुनी गई थी तो सिर्फ 12 प्रतिशत सदस्य 40

साल से कम उम्र के हैं। उन्हाेंने कहा कि हमें युवा राजनेताओं के साथ एक

युवा देश बनने की आकांक्षा रखनी चाहिए। उन्हाेंने यहां कहा कि उनका भारत

सरकार के लिए एक सुझाव है कि चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष से

घटाकर 21 वर्ष कर दी जानी चाहिए।

उन्हाेंने यह भी कहा कि बच्चाें

के अभिभावक उन्हें डाक्टर व इंजीनीयर बनने की सलाह देते हैं, लेकिन राजनीति

में जाने की सलाह नहीं देते हैं। लाेगाें की मंशा बन गई है कि राजनीति में

बच्चाें काे नहीं भेजा जाना चाहिए। ऐसे में युवा राजनेताओं के साथ एक युवा

देश बनाने के लिए युवकाें काे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया जाना

चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि चुनाव लड़ने की उम्र 21 वर्ष कर देनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें