मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

खान मंत्रालय का महत्वपूर्ण खनिजों पर दो दिवसीय सम्मेलन सोमवार से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । केंद्र सरकार महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण

को बढ़ावा देने, ज्ञान साझा करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 29-30

अप्रैल को दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आयोजित करेगी।

खान

मंत्रालय की ओर से रविवार को जानकारी दी गई कि 29 और 30 अप्रैल को शक्ति

सतत ऊर्जा फाउंडेशन (शक्ति), ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (सीईईडब्ल्यू)

तथा भारतीय सतत विकास संस्थान (आईआईएसडी) के सहयोग से दो दिवसीय महत्वपूर्ण

खनिज शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन राजधानी नई दिल्ली के

लोधी एस्टेट स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में होगा।

शिखर

सम्मेलन में उद्योग के दिग्गज, स्टार्टअप, सरकारी अधिकारी, वैज्ञानिक,

शिक्षाविद और नीति विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस दौरान प्रतिभागी खनिज नीलामी

प्रगति, सीआरएम पारिस्थितिकी तंत्र विकास के लिए नीति प्रोत्साहन,

व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ समाधानों की

प्रगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित सक्रिय संवाद और कार्यशालाओं

में भाग लेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें