मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

धार पोस्ट ऑफिस में लाखों का गबन, तीन कर्मचारियों पर प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धार पोस्ट ऑफिस में लाखों का गबन, तीन कर्मचारियों पर प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार

धार। मध्य प्रदेश के धार जिला मुख्यालय धार स्थित मुख्य डाकघर में हुई लाखों रुपए की वित्तीय अनियमितता के मामले में पोस्ट ऑफिस के निलंबित तीन कर्मचारियों के खिलाफ नौगांव पुलिस ने देर शाम प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।दरअसल मामला पिछले दिनों मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर कुणाल मकवाना, डिप्टी पोस्टमास्टर निर्मल सिंह पवार , डाक सहायक मेपाल सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 23 लाख का गबन किया है ‌। इस संबंध में जांच समिति द्वारा साक्ष्य सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर तीनों आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनो पर शासकीय वित्त का दुरुपयोग, पद का दुरुपयोग करते हुए खाता धारकों के साथ धोखाधड़ी की विभागीय जांच में पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 316 (5), 318 (4) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मामले में तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि पोस्ट ऑफिस धार में लाखों रुपए की अनियमितता की गोपनीय शिकायत पर जांच हुई है। आरोपित कर्मचारियों को मौके से हटाकर प्रशासनिक दल द्वारा समिति से जांच करवाई गई थी। पोस्ट ऑफिस के मुख्य पोस्ट मास्टर सहित अन्य कर्मचारियों को अन्य कार्यालय में स्थानांतरित न करते हुए सीधे निलंबित कर दिया गया था। विभाग ने वरिष्ठ स्तर पर जांच दल गठित किया। प्रारंभिक जांच में गबन की पुष्टि होने पर विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।10 दिसंबर को जांच दल के प्रमुख के रूप में देवेश ओझा को नियुक्त किया गया। उनके साथ दो सदस्यों में इंंस्पेक्टर राकेश वर्मा, पोस्ट ऑफिस के अधीक्षक अपूर्वा चौहान को शामिल किया गया। जांच अधिकारी अपूर्वा चौहान ने मामले में जांच पूरी की। 10 दिन तक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। पूर्व में जांच की सीमा 10 दिन तय की गई थी, लेकिन आवश्यक दस्तावेज सामने आने के बाद जांच की अवधि बढ़ाई गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें