मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री शाह की आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में चार जगह जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता,

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दो राज्यों के चुनाव दौरे पर

रहेंगे। वो सबसे पहले झारखंड की प्रतिष्ठित सीट खूंटी में जनसभा करेंगे।

यहां से वो पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय

गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा

किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की

पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा

के एक्स हैंडल के अनुसार शाह आज सबसे पहले चुनाव प्रचार की शुरुआत झारखंड

से करेंगे। वो दोपहर 12 बजे खूंटी लोकसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को

संबोधित करेंगे। इस दौरान अमित शाह मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन

मुंडा को जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की

अपील करेंगे। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी

अर्जुन मुंडा के पक्ष में आज सिमडेगा में जनसभा करेंगे।

केंद्रीय

गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में राणाघाट, बीरभूम और आसनसोल लोकसभा

क्षेत्र में तीन जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वो सबसे पहले राणाघाट

लोकसभा क्षेत्र के नादिया में मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवार को जिताकर

प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने का आग्रह करेंगे। यह जनसभा दोपहर तीन

बजे होगी। इसके बाद उनकी जनसभा बीरभूम लोकसभा क्षेत्र के बीरभूम में शाम

साढ़े चार बजे होनी है। आखिर में वो आसनसोल के रानीगंज में शाम साढ़े पांच

बजे मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें