मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

मेट्रो फेज-5 (बी) के कॉरिडोर से दिल्ली के दूर-दराज इलाके जुड़ेंगे: सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मेट्रो फेज-5 (बी) के कॉरिडोर से दिल्ली के दूर-दराज इलाके जुड़ेंगे: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मेट्रो फेज-5 (बी) के अंतर्गत बनाए जाने वाले नए कॉरिडोर की घोषणा की। दिल्ली मेट्रो के इस फेज में कुल 7 कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।

इनकी कुल लंबाई 97.158 किलोमीटर होगी और इनमें 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। मेट्रो फेज-5 (बी) के तहत बनाए जाने वाले सातों कॉरिडोर की लागत लगभग 48,204.56 करोड़ रुपए है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि इस पूरे प्रोजेक्ट से दिल्ली के दूर-दराज और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को मेट्रो से जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि फेज-5 (बी) के तहत कॉरिडोर-1, ढांसा बस स्टैंड (नजफगढ़) से नांगलोई तक विकसित किया जाएगा। यह 11.859 किलोमीटर लंबा पूरी तरह एलिवेटेड स्वतंत्र कॉरिडोर होगा। इसमें 9 स्टेशन बनाए जाएंगे।

सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। यह कॉरिडोर नरेश पार्क एक्सटेंशन, रणहौला, बक्करवाला, बापरोला, दिचाऊं कलां और नजफगढ़ एक्सटेंशन जैसे क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा। इस कॉरिडोर में नांगलोई (ग्रीन लाइन) और ढांसा बस स्टैंड (ग्रे लाइन) पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि दूसरा कॉरिडोर केंद्रीय सचिवालय से किशनगढ़ तक विकसित किया जाएगा। यह 15.969 किलोमीटर लंबा होगा। इसका अधिकांश हिस्सा अंडरग्राउंड रहेगा। इसमें 13.721 किलोमीटर अंडरग्राउंड और 2.248 किलोमीटर एलिवेटेड सेक्शन होगा।

कुल 10 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 9 अंडरग्राउंड और एक एलिवेटेड स्टेशन शामिल होगा। यह कॉरिडोर न्यू मोती बाग की जीपीआरए कॉलोनियों, आरके पुरम सेक्टर-1 और 7, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और प्रधानमंत्री संग्रहालय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा। इस कॉरिडोर में सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (वायलेट, येलो और मैजेंटा लाइन), मोती बाग (पिंक लाइन), आरके पुरम (मैजेंटा लाइन) और किशनगढ़ (गोल्डन लाइन) पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि फेज फेज-5 (बी) के तहत तीसरा कॉरिडोर समयपुर बादली से नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक विकसित किया जाएगा। यह लाइन-2 का विस्तार होगा और पूरी तरह एलिवेटेड रहेगा।

यह कॉरिडोर 12.89 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें 8 स्टेशन बनाए जाएंगे; सभी एलिवेटेड होंगे। यह कॉरिडोर सिरसपुर, खेड़ा कलां, होलंबी कलां, अलीपुर, शाहपुर गढ़ी, और डीएसआईआईडीसी नरेला जैसे क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा। सिरसपुर (येलो लाइन) और नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (रेड लाइन) पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, चौथा कॉरिडोर कीर्ति नगर से पालम तक विकसित किया जाएगा। यह लाइन-5 का विस्तार होगा।

इसमें अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों सेक्शन शामिल होंगे। इसकी लंबाई 9.967 किलोमीटर होगी, जिसमें 8.397 किलोमीटर अंडरग्राउंड और 1.57 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा होगा। कुल 6 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 5 अंडरग्राउंड और एक एलिवेटेड स्टेशन शामिल होगा। यह कॉरिडोर सरस्वती गार्डन, मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया-3, आईआईटीएम जनकपुरी और सागरपुर जैसे क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा। मायापुरी (पिंक लाइन) और पालम (मैजेंटा लाइन) पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पांचवा कॉरिडोर जोर बाग से मिठापुर तक विकसित किया जाएगा। यह स्वतंत्र कॉरिडोर होगा। इसमें अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों सेक्शन होंगे। इसकी लंबाई 16.991 किलोमीटर होगी, जिसमें 12.275 किलोमीटर अंडरग्राउंड और 4.716 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा होगा। इसमें कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 7 अंडरग्राउंड और 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। यह कॉरिडोर लोधी कॉलोनी, ओल्ड ईश्वर नगर, आली गांव, जैतपुर, मोलडबंद और मिठापुर जैसे क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें