मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

मेसकौर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, 10 मतों से गई कुर्सी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेसकौर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, 10 मतों से गई कुर्सी

नवादा। नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को पारित हो गया। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में एडीएम पीजीआरओ सह पर्यवेक्षक शंभूशरण पांडेय की मौजूदगी में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान कराया गया।कुल 14 पंचायत समिति सदस्यों वाले सदन में 10 सदस्य उपस्थित हुए और सभी ने प्रमुख के खिलाफ मतदान किया, जबकि प्रमुख पक्ष से कोई सदस्य सदन में नहीं पहुंचा। मतदान करने वालों में कांति देवी, राधा कुमारी, सोनी देवी, गोरेलाल चौधरी, अरविंद कुमार, रमेश कुमार, मनोज कुमार, संगीता कुमारी, रंजू देवी एवं प्रभावती देवी शामिल रहे।बीडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। अब निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नए प्रमुख के चुनाव की तिथि तय की जाएगी।सूत्रों के अनुसार, वर्तमान उपप्रमुख गोरेलाल चौधरी के पहल पर यह प्रस्ताव लाया गया था। समिति सदस्यों ने प्रमुख की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए यह कदम उठाया। वहीं, कलावती देवी को नया प्रमुख बनाने को लेकर सदस्यों में सहमति बनती दिख रही है। अब आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें