मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के सरकारी स्कूल के 50 विद्यार्थी उद्यमशीलता का लेंगे प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 50 मेधावी विद्यार्थी 22 सितम्बर से उद्यमशीलता रोमांच शिविर में शामिल होंगे। यह शिविर राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित एनसीईआरटी परिसर के पं. सुंदरलाल शर्मा केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षण संस्थान में 26 सितम्बर तक आयोजित होगा। इन विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर पर आयोजित वोकेशनल स्किल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने मंगलवार को बताया कि उद्यमशीलता रोमांच शिविर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिये विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और उद्यमशील सोच को विकसित करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों में व्यावसायिक शिक्षा के विस्तार की सिफारिश की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा देने के विस्तार किया है।शिविर की गतिविधियांउद्यमशीलता रोमांच शिविर में समूह गतिविधियां, सिमुलेशन गेम्स, इस गेम्स के माध्यम से बच्चों को व्यावसायिक मॉडल के माध्यम से नये विचार देने, निर्णय लेने और पूर्वानुमान की क्षमता को विकसित किया जाता है। शिविर में हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम से विभिन्न सत्रों में बच्चों को जानकारी दी जायेगी। बच्चों में आत्मनिरीक्षण की प्रवृत्ति को बढ़ाने लक्ष्य निर्धारण और जीवन कौशल विकास के लिये विशेष जानकारी दी जायेगी। यह शिविर बच्चों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने विचारों को परिष्कृत करके स्वयं का उद्यम लगाने के लिये प्रोत्साहित होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें