मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में जसीडीह-पुणे ट्रेन ठहराव को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद विवेक ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा ।भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात कर नवादा सहित बिहार में रेलवे सुविधाएं बढ़ाने एवं रेलवे से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया।भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने नवादा की जनता की मांग पर नवादा स्टेशन पर जसीडीह-पुणे साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव का आग्रह किया। उन्होंने नवादा के काशीचक स्टेशन के निकट रेल समपार फाटक के निर्माण का भी आग्रह किया। साथ ही उन्होंने पावापुरी स्टेशन पर श्रमजीवी व बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के ठहराव के साथ-साथ बिहार के विभिन्न स्टेशनों से कोरोना काल में हटाए गए ट्रेन ठहराव को पुनः परिचालन करने का आग्रह किया।मुलाकात के दौरान ही अश्विनी वैष्णव ने इन सभी बिंदुओं पर शीघ्र फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। विवेक ठाकुर ने कहा कि इन कार्यों की स्वीकृति से संबंधित क्षेत्रों में विकास एवं प्रगति को गति मिल सकेगी तथा रेल यात्रियों को सुविधा होगी। सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही उनकी मांगों पर कार्यादेश जारी करने का भी आश्वासन रेल मंत्री ने दिया है, ताकि नवादा के नागरिकों को बेहतर रेलवे सुविधा मुहैया कराई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें