मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा में उठाये सवाल के बाद नवादा में होगा पुणे-जसीडीह ट्रेन का ठहराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा । नवादा के सांसद चंदन सिंह के अथक प्रयास से तथा लोकसभा में उठाए गए सवाल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवादा में पुणे जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के आदेश दिए हैं, जिससे नवादा लोकसभा के निवासियों में खुशी है।सांसद चंदन सिंह ने बताया कि लोकसभा में पुणे- जसीडीह ट्रेन के ठहराव के लिए सवाल उन्होंने उठाया था, जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक जवाब दिया था ।कई बार केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर उन्हें पुणे - जसीडीह एक्सप्रेस के नवादा में ठहराव के लिए स्मारपत्र भी दिए थे। सांसद ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री से मिलकर कहा था कि पुणे जाने के लिए नवादा लोकसभा के निवासियों को गया,किउल तथा झाझा जाना पड़ता है ।जिससे घंटों उनका समय बर्बाद होता है। अगर पुणे जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नवादा में हो जाए तो नवादा वासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी।उन्होंने कहा कि आखिरकार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने उनके लोकसभा में उठाए गए सवाल को स्वीकार करते हुए नवादा में पुणे जसीडीह एक्सप्रेस के ठहराव का आदेश दे दिया । सांसद के प्रयास से नवादा स्टेशन पर पुणे जसीडीह एक्सप्रेस के ठहराव के आदेश से नवादा वासियो में खुशी की लहर दौड़ गई है ।एनडीए कार्यकर्ताओं ने इस कार्य के लिए नवादा के सांसद चंदन सिंह को बधाई दिया।कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सांसद के अथक प्रयास से यह दुर्लभ कार्य हुआ है,जिसका नवादा वासी एहसानमंद रहेगा। सांसद चंदन सिंह ने लोकसभा में पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पूरा होने पर केंद्रीय रेल मंत्री को बधाई दी है। इस कार्य के लिए नवादा का नागरिकों ने सांसद चंदन सिंह का अभिनंदन करने का भी निर्णय लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें