प्रधानमंत्री ने दी नवादा को दिल्ली के लिए सीधे रेल की सौगात: विवेक ठाकुर

नवादा। सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि विकसित भारत, विकसित नवादा के उनके प्रयास के तहत नवादा से सीधी रेल सेवा दिल्ली तक के लिए शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को नवादा से रेल सेवा प्रचलन के आदेश निर्गत किया । उन्होंने कहा है कि नवादा लोकसभा क्षेत्र से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का तोहफ़ा मिलने से नवादा वासियों में खुशी देखी जा रही है।सांसद ने कहा कि अब नवादा, शेखपुरा, वारिसलीगंज और तिलैया के लोगों को राजधानी दिल्ली पहुंचना अब और भी सहज हो गया है।नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तत्परता और रेल मंत्रालय की प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।इस सौगात से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ नवादा लोकसभा की जनता में बहुत खुशी है। नवादा के कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिको नेसांसद विवेक ठाकुर का आभार व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार चुन्नू ,महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया ने नवादा के विकास के लिए संसद विवेक ठाकुर को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन की भी बात कही है। नवादा सांसद के नेतृत्व में पूरे लोकसभा में चहुमुखी विकास कार्य हो रहा है।





