मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराज्यीय साइबर फ्राॅड गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंतरराज्यीय साइबर फ्राॅड गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।पुलिस ने जिले के छौड़ादानो से अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।यह गिरोह भारत के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त था।इसके तार सीमा पार पाकिस्तान से भी जुड़ा हैं।एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक छौड़ादानो स्थित एसबीआई एटीएम के पास कुछ गतिविधियों में संलिप्त है।जिसके बाद घेराबंदी कर युवक को हिरासत में लिया गया और उसकी तलाशी ली गई,तो उसके पास से अलग-अलग बैंकों 09 एटीएम कार्ड, 04 बैंक पासबुक, 02 मोबाईल फोन, 02 पाकिस्तानी कोड मोबाइल नंबर और 01 इंडीयन कोड नंबर बरामद किया गया।पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उक्त नंबर के प्रयोग गिरोह के सदस्य आपसी बातचीत एवं ठगी के लिए करते थे। गिरफ्तार युवक ने बताया कि उनलोगों के पास करीब 200 बैंक अकांउट है, जिसका प्रयोग साइबर ठगी में करते थे।यह सभी एकांउट नंबर विभिन्न राज्यों के अलग-अलग बैंकों में खोले गए हैं। सभी एकांउट फर्जी दस्तावेज के आधार पर खोले गए है।एसपी ने बताया कि पुलिस ने अब तक 14 खातों की पहचान कर ली है और शेष की तलाश में बैंक अधिकारियों की मदद ली जा रही है।एसपी के अनुसार गिरफ्तार युवक ने गिरोह के दो अन्य सदस्यो को बारे में भी जानकारी दी है, जबकि तीन अन्य साइबर अपराधियों से उसकी पहचान ऑनलाइन माध्यम से हुई है। पुलिस इन सभी की तलाश में छापेमारी कर रही है।इसके साथ ही पुलिस की तकनीकी टीम मोबाइल डेटा,कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें