मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के शाहदरा में 19 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के शाहदरा में 19 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में रानी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात करीब 8 बजे 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

मृतक के भाई अमन शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि चार-पांच लोगों ने मिलकर उनके भाई की हत्या की। उन्होंने बताया,

" यश पर चार से पांच लोगों ने मिलकर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

दिल्ली पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दो संदिग्धों, अमान और रेहान, की पहचान की है और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

अमन ने बताया दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी एक अन्य वाहन चालक के साथ उनकी स्कूटी का साइड मिरर टच हो गया। इसके बाद वाहन चालक ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब दोनों भाइयों ने उसे रोका, तो एक हमलावर ने यश के सिर पर पिस्तौल तान दी। अमन और यश ने उस शख्स को पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी भाग गया और दो मिनट में तीन अन्य युवकों को लेकर लौटा, जिनके पास चाकू थे। यश ने अमन से भागने को कहा, लेकिन भागते समय यश सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसकी पीठ पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों, अमान और रेहान, की पहचान की है, और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि हत्या का कारण संभवतः स्कूटी टच होने को लेकर हुआ झगड़ा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें