मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक

तेहरान। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीडीपी प्रमुख ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया और बताया कि उनके लिए ये अनुभव बेहद दर्दनाक था।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हुसैनिया जमरान जाना बहुत दर्दनाक और दिल दहला देने वाला अनुभव था, यह ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह अली खामेनेई का साधारण सा घर है, जिन्होंने यहीं शहादत दी थी।

सम्मानित लीडर और उनके परिवार की सबसे बड़ी कुर्बानी - 14 महीने की शहीद जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी- उनकी बेहतरीन लीडरशिप, अटूट हिम्मत और दया की ताकत का सबूत हैं। खास तौर पर उस इमामबाड़े को देखकर बहुत अच्छा लगा जहां उन्होंने नमाज पढ़ी थी।

अल्लाह उन्हें जन्नत में सबसे ऊंचा मुकाम दे।"

इससे पहले पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि महबूबा मुफ्ती को ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की ओर से औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है।

निमंत्रण पत्र में कहा गया कि 28 फरवरी 2026 को अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर ईरान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई का आयोजन किया जा रहा है।

निमंत्रण में महबूबा मुफ्ती से भारत की एक विशिष्ट राजनीतिक हस्ती के रूप में समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया।

उनकी उपस्थिति भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक मित्रता, आपसी सम्मान और दोनों प्राचीन सभ्यताओं के गहरे संबंधों की प्रतीक होगी।

वहीं, खामेनेई के विदाई कार्यक्रम के दौरान ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची रो पड़े।

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, तेहरान के गवर्नर मोहम्मद सादेग मोटामेडियन ने कहा कि सेरेमनी को संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, "शहीद नेता की विदाई और सेंड-ऑफ सेरेमनी में हम सबसे ऊंचे स्तर की सुरक्षा रखेंगे।"

उन्होंने कहा कि तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला प्रेयर ग्राउंड्स के गेट स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 6 बजे खुलेंगे और शोक मनाने वाले आने की योजना उसी हिसाब से बनाएं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जरूरत के अनुसार गेट खुलने का समय पहले भी बढ़ाया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें