मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में पूर्वोत्तर के दो लोगों पर हुए हमले को लेकर मेघालय के सीएम ने जताई नाराजगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में पूर्वोत्तर के दो लोगों पर हुए हमले को लेकर मेघालय के सीएम ने जताई नाराजगी

शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में साकेत जिला न्यायालय परिसर के पास पूर्वोत्तर के दो लोगों पर हुए कथित हमले पर कड़ी नाराजगी जताई है। इस घटना को उन्होंने 'घृणित' बताया और अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि भारत की मुख्य भूमि में पूर्वोत्तर के लोगों पर बार-बार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। पूर्वोत्तर के लोगों पर बार-बार हो रहे हमलों से मैं बहुत आहत हूं। दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास मणिपुर व असम के दो लोगों पर हुआ शारीरिक हमला बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि नस्लीय उत्पीड़न को सामान्य बात नहीं माना जाना चाहिए और हमें इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

खबरों के अनुसार यह घटना रविवार शाम को मालवीय नगर इलाके में कोर्ट परिसर के पास घटी। मणिपुर की एक युवती और असम के एक ट्रांसजेंडर युवक पर इलाके के एक पार्क में टहलते समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, हमला करने वाले कथित तौर पर पीड़ितों पर नस्लीय रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। जब दोनों ने इन टिप्पणियों का विरोध किया, तो स्थिति कथित तौर पर झड़प में बदल गई।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इसके बाद उन व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें घूंसे मारे और बेल्ट से पीटा और अपशब्द भी कहे।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ितों को इससे पहले भी इलाके में इसी तरह की मौखिक बदसलूकी का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि अदालत परिसर के पास कथित हमले की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मणिपुर की रहने वाली महिला और उसकी सहेली पार्क में टहल रही थीं, तभी कुछ लोगों ने उन पर टिप्पणी की, जिसके बाद बहस शुरू हुई और बात मारपीट में बदल गई।

घायल महिला को बाद में मेडिकल जांच और इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल महिला की हालत स्थिर है और उसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें