21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान रैली को लेकर कल्पना सोरेन ने गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान रैली को लेकर कल्पना सोरेन ने गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक
रांची : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन रविवार को अपने निवास स्थान पर 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में आयोजित न्याय उलगुलान महारैली की सफलता को लेकर गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महासचिव कैलाश यादव, माले विधायक विनोद, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय आदि शामिल हुए। इस बैठक में पूरे राज्य से 5 लाख भीड़ जुटाने की रणनीति बनी।इसमें कल्पना सोरेन ने सभी गठबंधन के सहयोगियों से सहयोग मांगा। आपको बता दें कि इस रैली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी बढ़ेरा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, तमिलनाडू के सीएम एमके स्टालीन, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एनीसीपी प्रमुख शरद पवार, फारूख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वाम नेता सीताराम येचूरी, सहित अन्य गठबंधन के नेता शामिल होगें।





