मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्रिमंडल की रूपरेखा को लेकर नड्डा के घर बैठक, अमित शाह मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल

की बैठक के बाद मंत्रिमंडल की रूपरेखा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के

अध्यक्ष जे पी नड्डा के घर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

बैठक

में अमित शाह और राजनाथ सिंह मौजूद हैं। बैठकों के दौर में सबसे पहले जे

पी नड्डा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी जेपी नड्डा के घर पहुंचे।

नड्डा सभी सहयोगी दलों से एक एक करके मुलाकात कर रहे हैं। माना जा रहा है

कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के मंत्रिमंडल के ऊपर गहन

मंथन चल रहा है। कौन से मंत्रालय किसको दिए जाएंगे, इस पर चर्चाओं का दौर

जारी है। नौ जून को एनडीए के नेता नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ

लेंगे। इससे पहले प्रमुख मंत्रालयों के वितरण पर गहन चर्चा की जा रही है।

उधर,

टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू भी नड्डा से मुलाकात करेंगे। हालांकि

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर टीडीपी नेता नारा

लोकेश ने कहा कि भाजपा को उनकी पार्टी का समर्थन बिना शर्त के है। उन्होंने

विशेष दर्जे की बात पर कहा कि साल 2014 में आंध्र प्रदेश राज्य का विभाजन

लोगों के बहुमत के खिलाफ किया गया था। इससे नुकसान हैदराबाद का सबसे

ज्यादा हुआ। हैदराबाद एक आर्थिक महाशक्ति है और बहुत से लोग इस पर निर्भर

हैं। इसलिए वे चाहते थे कि राज्य को एक विशेष छूट दी जाए ताकि हम वहां

पुनर्निर्माण कर सकें । राज्य के विकास के लिए टीडीपी एनडीए के साथ काम

करने के लिए उत्सुक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें