मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

विमान से मैकेनाइज्ड प्लेटफॉर्म को आसानी से जमीन पर उतारने का अभ्यास सफल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बीकानेर,। भारतीय सेना अब युद्ध काल में भारी मशीनरी को

हेलिकॉप्टर के जरिये कहीं भी उतार सकती है। भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने

बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में मैकेनाइज्ड प्लेटफॉर्म (बीएमपी)

को आसानी से जमीन पर उतारने में सफलता प्राप्त कर ली है। रेंज में इंडियन

एयरफोर्स के सहयोग से सेना ने इस अभ्यास को पूर्ण किया।

सेना के

सूत्रों ने बताया कि एयरफोर्स के सी-17 विमान से मैकेनाइज्ड प्लेटफॉर्म को

जमीन पर उतारा गया। इसे आमतौर पर एयरड्रॉप कहा जाता है। एयर ड्रॉप सीधे

जमीने पर फेंकने के बजाय बड़ी सावधानी के साथ उतारा जाता है और सहजता से

युद्ध के मैदान में उपयोग ले सकते हैं। इस जटिल हवाई अभ्यास के दौरान इस

भारी भरकम प्लेटफॉर्म को तीन अलग-अलग पैराशूट की तरह वी प्लेटफॉर्म से नीचे

उतारा गया। करीब बत्तीस फीट टाइप वी प्लेटफार्म के साथ इस मैकेनाइज्ड

प्लेटफॉर्म को पहले ही जोड़ दिया गया। फिर काफी ऊंचाई से पहले पैराशूट की

तरह बने वी प्लेटफॉर्म को नीचे उतारा गया। कुछ ही क्षण में मैकेनाइज्ड

प्लेटफॉर्म भी विमान से नीचे उतर गया।

एयर ड्रॉप को स्वदेशी रूप से

विकसित 32 फीट टाइप वी प्लेटफॉर्म से किया हुआ, जो पूरी तरह भारत में ही

तैयार किया गया है। ये रक्षा में देश की आत्मनिर्भरता को भी उजागर करता है।

इस अभ्यास में इंडियन एयरफोर्स की खास भूमिका रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें