मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

कनाडा में मंदिरों को निशाना बनाने की भारत ने की निंदा, कहा-ठोस कार्रवाई हो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । विदेश मंत्रालय ने कनाडा में एक मंदिर में नारे

लिखे जाने की निंदा करते हुए मामले को कनाडा सरकार के साथ सख्ती से उठाया

है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारी अपेक्षा है

कि कनाडा सरकार इस हरकत के दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करेगी।

प्रवक्ता

ने साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि मंदिरों पर इस तरह के हमले

लगातार हो रहे हैं। इनके पीछे की मंशा स्पष्ट है। दोषियों के खिलाफ कोई

कार्रवाई नहीं किए जाने से आपराधिक तत्वों का हौसला बढ़ा है। उन्होंने आगे

कहा कि उग्रवाद और हिंसा के लिए जिम्मेदार और उन्हें समर्थन देने वाले

तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अन्यथा कानून के शासन और

विविधता के दावे खोखले साबित होंगे।

विदेश मंत्रालय ने कनाडा के

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इंटरनेट के जरिए धमकी देने वाले दो

व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर टिप्पणी करते हुए कटाक्ष किया कि

किसी लोकतांत्रिक देश को दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए। हमारी अपेक्षा

है कि कनाडा सरकार भारतीय नेताओं राजनयिकों, संस्थानों और एयरलाइंस को धमकी

देने वाले भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई करे। कनाडा अपने मामले

में जैसी सख्त कार्रवाई करता है, वैसी ही भारत संबंधी मामले में की जानी

चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि विधि के शासन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में यदि अगल-अलग पैमाना अपनाया जाता है तो यह पाखंड होगा।

उल्लेखनीय है कि कनाडा के एडमोंटन में बीएपीएस स्वामिनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई और दीवार पर पेंट कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें