मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर ने मांगा उपाधियों में ऑनलाइन संशोधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अजमेर । महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर ने

परीक्षार्थियों से अपनी उपाधियों में ऑनलाइन संशोधन आमंत्रित किया है।

विश्वविद्यालय

ने इसके लिए परीक्षार्थियों को 20 मई तक का समय दिया है। परीक्षार्थियों

से अपील की गई है कि वह विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल पर अपलोड अपनी

उपाधि के संबंध में जानकारी कर यदि कोई संशोधन वांछित हो तो उसके बाबत

ऑनलाइन संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर दें। इसके बाद उपाधियां मुद्रित होने

भेजी जाएगी फिर संशोधन नहीं हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि

विश्वविद्यालय शीघ्र ही दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है जिसकी

तैयारी चल रही है। फिलहाल विश्वविद्यालय उपाधियां और मैडल तैयार करा रहा

है।

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा

2022 एवं परीक्षा 2023 में स्नातक , स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल अंतिम वर्ष की

परीक्षा में परीक्षार्थियों को दी जाने वाली उपाधियां तैयार करने के लिए

परीक्षार्थियों का विवरण (डाटा )विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं

विश्वविद्यालय परीक्षा पोर्टल www. mdsuexam.org पर अपलोड कर दिया गया है ।

विश्ववविद्यालय

ने समस्त संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संबंधित परीक्षार्थियों को

सूचित किया है की उपाधि मुद्रण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड

डाटा में यदि कोई संशोधन चाहते हैं तो 20 मई 2024 तक उसे संशोधित किया जा

सकता है।

विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों से

विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mdsuexam.org पर उपलब्ध समस्त दर्शित सूचनाओं

का प्रिंट निकाल कर, प्रिंट पेपर में सूचना दुरुस्त एवं संशोधन करके स्कैन

कर मेल आईडी mdsudegree 2016@gmail.com पर ईमेल करने अथवा प्रार्थना पत्र

मय दस्तावेज कुलसचिव उपाधि महाराणा प्रताप भवन प्रथम तल को प्रस्तुत करने

के लिए कहा है।

निर्धारित अवधि के पश्चात कोई भी प्रार्थना

पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा को सही मानते हुए

उपाधियां मुद्रित करवा दी जाएंगी ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें