रायगढ़ : ट्रेड यूनियन कौंसिल आज मनाएगी मजदूर दिवस
रायगढ़ । ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह
सचिव श्याम जायसवाल ने बुधवार को बताया कि ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ की
बैठक वरिष्ठ साथी प्रमोद शराफ की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम को
संपन्न हुई। बैठक में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय मजदूर
दिवस के संबंध में चर्चा की गई।
उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया
कि ट्रेड यूनियन काउंसिल आज बुधवार को श्रमिक दिवस के अवसर पर शाम 5 बजे
सत्ती गुड़ी चौक से रैली निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन चौक,
गांधी प्रतिमा,सुभाष चौक,हटरी चौक,सिटी कोतवाली,हंडी चौक होते हुए वापस
सत्ती गुड़ी चौक आयेगी और शहीदों को श्रद्धांजलि पश्चात सभा में तब्दील हों
जाएगी।





