मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को मिली बम की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को मिली बम की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंगलवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। धमकी मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम, बम स्क्वॉड और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे कैंपस में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह धमकी भरा मेल सुबह कॉलेज प्रशासन को मिला था, जिसमें परिसर में बम होने की बात कही गई थी। मेल मिलते ही कॉलेज में मौजूद छात्रों, डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत पूरे कैंपस की तलाशी शुरू की। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रहीं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दिल्ली के कई प्रतिष्ठित संस्थान, दफ्तर, स्कूल और कॉलेजों को बम की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं।

इसके पहले, चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। जांच के बाद पता चला था कि यह धमकी झूठी थी। शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि ईमेल भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया होगा।

इससे पहले, 21 अगस्त को भी दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली थी। इसके चलते द्वारका सेक्टर 5 और प्रसाद नगर सहित 6 स्कूलों को खाली कराना पड़ा और सुरक्षा जांच की गई।

दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। हालांकि किसी भी जगह से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली, फिर भी पूरे दिन तलाशी अभियान चलता रहा।

अधिकारियों का कहना है कि ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इन धमकियों के बाद पूरे शहर में बम निरोधक दस्ते, दमकल गाड़ियां, और पुलिस टीमें तैनात करनी पड़ीं। इससे पहले भी कई नामी स्कूल और कॉलेज निशाना बनाए जा चुके हैं, जैसे रोहिणी का अभिनव पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार का रिचमंड ग्लोबल स्कूल, और द्वारका का सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें