मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2024: चेन्नई पहुंचे मथीशा पथिराना, जल्द होंगे सीएसके टीम में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चेन्नई

पहुंच गए हैं और जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम में शामिल होंगे।

पथिराना के प्रबंधक अमिला कलुगालेगे ने इसकी पुष्टि की है।

पथिराना

को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20ई के दौरान

हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई और उन्हें सीएसके के लिए शुरुआती आईपीएल 2024 मैच

से चूकना पड़ा। शुक्रवार को आईपीएल 2024 के इस पहले मुकाबले में सीएसके ने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से शिकस्त दी थी।

पथिराना

के प्रबंधक अमिला कलुगालेगे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पथिराना की एक

तस्वीर साझा की, जिससे पुष्टि हुई कि स्टार पेसर चेन्नई पहुंच गए हैं, और

जल्द ही सीएसके टीम में शामिल हो जाएंगे।

कलुगालेगे ने एक्स पर लिखा, "वनक्कम चेन्नई, वह (मथीशा पथिराना) अभी-अभी चेन्नई पहुंचा है।"

पथिराना

पिछले आईपीएल सीज़न में 12 मैचों में 8.90 की प्रभावशाली इकॉनमी के साथ 19

विकेट लेकर फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

हालाँकि, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई

है। यदि एसएलसी द्वारा मंजूरी दी जाती है, तो पथिराना आईपीएल 2024 में

सीएसके के आगामी खेलों में शामिल हो सकते हैं।

चेन्नई ने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (29 रन देकर 4 विकेट) की

शानदार गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपना

पहला मैच छह विकेट से जीता। हालांकि पथिराना की वापसी से डेथ ओवरों में

चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें