मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, BPSC और BTSC उम्मीदवारों ने उठाई मांगें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, BPSC और BTSC उम्मीदवारों ने उठाई मांगें

पटना। पटना में सोमवार को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के छात्रों और बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) के सफल अभ्यर्थियों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बीपीएससी के छात्र परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, जबकि बीटीएससी अभ्यर्थियों ने जल्द मेरिट लिस्ट की मांग की है।

एक बीटीएससी अभ्यर्थी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "नियुक्तियों में लगातार देरी की जा रही है। लगभग डेढ़ साल हो चुका है, लेकिन इस स्थिति में हम घर बैठने को मजबूर हैं। हमें बार-बार सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।"

उन्होंने कहा कि 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली थी, जिसके लिए लगभग 9 हजार अभ्यर्थी पास हुए।

अब पोस्ट के लिए देरी की जा रही है। अभी तक मेरिट लिस्ट नहीं जारी की गई है।

एक अन्य अभ्यर्थी ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में भर्ती निकाली गई, जिसके लिए सितंबर में परीक्षा हुई थी। 8 दिन के बाद परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, लेकिन इसके बाद से सारी चीजों में देरी की गई है।

दरअसल, स्टाफ नर्स की 11,389 पदों के लिए पिछले साल अप्रैल में भर्ती निकाली गई थी।

करीब 9 हजार उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है, लेकिन अब तक उनकी मेरिट लिस्ट नहीं बनी है। उसी तरह 1,785 ड्रेसर की नियुक्ति होनी है, लेकिन उनकी मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं हुई है। इसी के विरोध में अभ्यर्थियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।

उधर, सोमवार को बीपीएससी के छात्र परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। एक युवती ने कहा, "हमारा परिणाम रुका हुआ है। मेमो नंबर पर स्टे लगी है, जबकि रिजल्ट पर नहीं है। इसके बावजूद परिणाम नहीं आया है।

हमारे नोडल विभाग ने एक पत्र (नंबर 4618) भेजा है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि परीक्षा का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए। फिर भी, कोई कार्रवाई नहीं हुई है और हम एक साल से इंतजार कर रहे हैं। हमें अपनी ओएमआर शीट सितंबर 2025 में मिली थीं।"

एक अन्य छात्रा ने कहा, "हमें बीपीएससी-एई के नतीजे चाहिए।

परीक्षा दिए हुए एक साल हो गया है। हमें दो-तीन महीने बाद अपनी ओएमआर शीट मिली थीं। हमारे मार्क्स अच्छे हैं, इसलिए हमें उम्मीद थी कि नतीजे जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। लेकिन हम एक साल से इंतजार कर रहे हैं और नतीजे अभी तक घोषित नहीं हुए हैं।"

एक अभ्यर्थी ने कहा, "मैं 2024-2025 बैच का छात्र हूं।

परीक्षा दिए हुए डेढ़ साल हो चुके हैं। नोडल विभाग से रिजल्ट जारी करने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। हमने बार-बार रिजल्ट जारी करने की मांग की है, लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें