मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

पाली में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पाली में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पाली। मंडिया रोड स्थित आगम टेक्सटाइल फैक्ट्री में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री के गोदाम में रखे कपड़ों के हजारों धानों को अपनी चपेट में ले लिया।सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में करने में पूरी रात लग गई। पाली और सोजत सिटी से कुल 7 दमकलें मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने रात साढ़े नौ बजे से सुबह करीब चार बजे तक लगातार प्रयास किए। इस दौरान दमकलों ने करीब 54 फेरे लगाए, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत के अनुसार आग फैक्ट्री के 220-221 नंबर फोल्डिंग हॉल से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री में रखे करीब 7 से 8 हजार कपड़े के धान आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए।आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है और मामले की जांच जारी है।जानकारी के अनुसार कपड़े के धान, खासकर सिंथेटिक कपड़े, जल्दी आग पकड़ लेते हैं। यह कपड़ा पेट्रो केमिकल से बना होने के कारण आग लगने पर तेजी से पिघलता है और फैलाव को और बढ़ा देता है। कुछ धान सूती कपड़े के भी थे, लेकिन अधिकांश सामग्री ने आग को भड़काने में योगदान दिया।आग बुझाने के दौरान आसपास की फैक्ट्रियों से भी पानी की व्यवस्था की गई और स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।दमकलकर्मियों की टीम ने पूरी रात मोर्चा संभाले रखा, जिसमें कमलकिशोर, राहुल, पारस गहलोत, डिम्पल, अशोक, महेंद्र, रमेश, आशीष, सुमेर चौधरी और अमृत आदिवाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।इस भीषण आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें