मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

केमिकल टैंकर में भीषण आग: टायर फटने से बना आग का गोला, लंबा जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केमिकल टैंकर में भीषण आग: टायर फटने से बना आग का गोला, लंबा जाम

अजमेर। जिले के मांगलियावास क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहा केमिकल से भरा टैंकर टायर फटने के बाद आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते टैंकर आग का गोला बन गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर फटने के तुरंत बाद टैंकर में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची मांगलियावास पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक लेन पर यातायात रोक दिया और रास्ता डायवर्ट किया। इसके बावजूद दोनों ओर करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि, इनमें से तीन दमकलों का पानी खत्म हो गया, जिन्हें दोबारा पानी भरने के लिए भेजा गया है, जबकि दो दमकलें अभी भी आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग लगते ही टैंकर के ड्राइवर और खलासी ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर खुद बाहर निकल गए, जिससे जनहानि टल गई।बताया जा रहा है कि टैंकर गुजरात से आ रहा था।घटनास्थल पर पुलिस की समझाइश के बावजूद कई लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए जलते टैंकर के पास से दोपहिया वाहनों से गुजरते नजर आए, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। अजमेर ग्रामीण सीओ रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें