मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

नीमराना के घीलौट औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांस एसी कंपनी में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीमराना के घीलौट औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांस एसी कंपनी में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

जयपुर। कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना उपखंड क्षेत्र के घीलौट औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रांस एसी कंपनी में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।आग की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नीमराना इंडियन जोन से दो, जापानी जोन से एक, बहरोड़ नगर परिषद, सोतनाला, कोटपूतली से एक-एक दमकल, शाहजहांपुर स्थित विकास ईकोटेक कंपनी और एएलपी कंपनी की दमकल सहित कुल 12 दमकल वाहनों को आग बुझाने में लगाया गया।नीमराना इंडियन जोन के फायर ऑफिसर मेघराज यादव और घीलौट दमकल केंद्र प्रभारी मंजीत के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। यह कंपनी वोल्वो बसों और ट्रेनों के लिए एयर कंडीशनर (एसी) बनाने का काम करती है। आग की इस घटना में कंपनी को करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी चारुल गुप्ता और शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें