मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली की फार्मा सिटी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली की फार्मा सिटी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, कई घायल

अनकापल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के पारावाड़ा स्थित फार्मा सिटी में मौजूद दक्षिण एनर्जी इंडस्ट्रीज में मंगलवार को भीषण आग लग गई।

इस हादसे में अब तक दो मजदूरों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह घटना बंदरगाह शहर के बाहरी इलाके पारावाड़ा में स्थित दक्षिण एनर्जी के परिसर में हुई।

आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

हादसे में घायल हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में सामान्य तौर पर हर शिफ्ट में 30 से 50 कर्मचारी काम करते हैं।

हालांकि आग लगने के समय परिसर में कितने लोग मौजूद थे और कितने लोग सुरक्षित बाहर निकल पाए, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने और परिसर की जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। प्रशासन को आशंका है कि फैक्ट्री के अंदर कुछ और कर्मचारी फंसे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें