मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

फैक्ट्री में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, आठ दमकलों ने संभाला मोर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फैक्ट्री में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, आठ दमकलों ने संभाला मोर्चा

जोधपुर। शहर के बोरानाडा स्थित पेप्सी तिराहा से आगे एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में सुबह आग लग गई। आग से लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। आठ दमकलों ने दस बारह फेरे कर दो घंटे में इस आग पर काबू पाया। आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

बासनी फायर स्टेशन के प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि बोरानाडा स्थित पेप्सी फैक्ट्री के आगे एक हैण्डीक्राफ्ट की फैक्ट्री आई है, जिसका मालिक संजय भाटी है। सुबह सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लगी है। इस पर बासनी से 2, शास्त्रीनगर 2, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 1, बोरानाडा से दो और नागौरी गेट से एक गाड़ी को वहां बुलाया गया। आग की तीव्रता ज्यादा होने पर दमकलों को दो- दो फेरे तक करने पड़े।

प्रभाारी प्रशांत सिंह के अनुसार आग को काबू करने में तकरीबन दो घंटे लगे। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट लग रहा है। अग्रिम पड़ताल जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें