मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

कोटा में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में भीषण आग, 40 से अधिक बाइक जलीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोटा में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में भीषण आग, 40 से अधिक बाइक जलीं

कोटा। कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित 80 फीट रोड पर शिव शक्ति हॉस्पिटल के पास संचालित एक टीवीएस इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में घना धुआं फैल गया और शोरूम के बाहर करीब 10 फीट तक लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। शोरूम के ऊपर स्थित जिम में मौजूद लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। नुकसान का कुल आंकलन 50 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है।आग की चपेट में आकर शोरूम के अंदर खड़ी 40 से अधिक इलेक्ट्रिक बाइक जलकर खाक हो गईं। शोरूम मालिक मनोज कुमावत ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो अधिकांश बाइक पूरी तरह जल चुकी थीं। उन्होंने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर समय पर दमकल पहुंच जाती तो नुकसान काफी हद तक कम हो सकता था। आग का असर पास स्थित श्रीनाथजी ऑटो सेल्स ई-रिक्शा शोरूम पर भी पड़ा, जहां खड़े 10 ई-रिक्शा पूरी तरह जल गए। ई-रिक्शा शोरूम मालिक मिमोहर गुप्ता ने बताया कि उन्हें लगभग 17 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल मौके का मुआयना कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें