मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

देवास नाका में भीषण आग, तड़के 3 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देवास नाका में भीषण आग, तड़के 3 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित देवास नाका इलाके में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 3:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब टीम मौके पर पहुंची, तब तक एक टायर शॉप और गैराज में लगी आग विकराल रूप ले चुकी थी और तेजी से आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले रही थी। दमकल कर्मियों ने लगभग 20 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग बुझाई। आग इतनी भयंकर थी कि अंदर पहुंचने के लिए दुकानों के शटर तोड़ने पड़े, क्योंकि उस समय कोई भी दुकानदार मौके पर मौजूद नहीं था।प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकानों के पास से गुजर रही बिजली लाइन के कारण आग ने तेजी से फैलकर बड़ा रूप ले लिया। इस हादसे में मोहम्मद अकबर, नरेंद्र और जितेंद्र गजराज की दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। तीनों दुकानें पास-पास होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते सब कुछ राख में बदल गया फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें