मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:02 · नई दिल्ली संस्करण

'षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा', पीएम मोदी ने भूटान से दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर दिया कड़ा संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा', पीएम मोदी ने भूटान से दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर दिया कड़ा संदेश

थिंपू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के नजदीक कार विस्फोट में हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि इस विस्फोट के पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह भूटान दौरे पर पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, "आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है।

सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन, आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है। इसलिए, इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत की और मेरी प्रतिबद्धता थी। लेकिन, आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं।"

पीएम मोदी ने कहा, "सोमवार शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।"

उन्होंने बताया कि वे रातभर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों और सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में थे। विचार-विमर्श चल रहा था, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, "हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

इसी बीच, भूटानी नेतृत्व ने दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और विस्फोटों से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार रात दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति शोक संवेदना जताई।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। पीएम मोदी ने रात करीब पौने 10 बजे 'एक्स' पोस्ट के जरिए बताया कि अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

दिल्ली में लाल किले के नजदीक सोमवार शाम करीब 7 बजे कार में तेज धमाके के बाद आग लग गई थी। इससे कई अन्य कार भी चपेट में आईं। इस कार विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, एजेंसियां कई एंगल से घटना की जांच कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें