मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 हुआ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 हुआ

काठमांडू। नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ के कारण मची तबाही में कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 41 घायल लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नेपाल पुलिस ने गुरुवार सुबह इसकी पुष्टि की।

नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि 162 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, रसुवा में 2, नुवाकोट में 12, धादिंग में 27, चितवन में 64, गोरखा में 20, तनहुं में 9, एनपी पूर्व में 26 और एनपी पश्चिम में 2 लोगों के शव मिले हैं।

नेपाल पुलिस ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि 41 घायल लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

20 त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में, 4 ट्रॉमा सेंटर में, 3 बीर हॉस्पिटल में, 1 बीरेंद्र सैनिक हॉस्पिटल में, 1 ग्रीन सिटी में, 3 नॉर्विक हॉस्पिटल में और 9 लोग त्रिशूली हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

रिपोर्ट्स में दावा है कि अभी 400 से अधिक लोग लापता हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, 28 पुलिसकर्मियों से भी अब तक संपर्क नहीं हो पाया है।

नेपाल पुलिस ने रसुवा जिले की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक तिमुर में 23 में से 13 कर्मचारी, रसुवागढ़ी में 9 में से 1 कर्मचारी, स्यापुर्बेँसी में 8 में से 5 कर्मचारी, मैलुंग में 8 में से 3 कर्मचारी, बेत्रावती में 10 में से 9 कर्मचारी, हाकु में 6 में से 5 कर्मचारियों से ही संपर्क किया गया है।

नेपाल में बुधवार को बाढ़ का पानी सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) भोटेकोशी नदी में तेजी से बढ़ा। बताया जा रहा है कि यह पानी तिब्बत की तरफ से आया था। नेपाल सेना ने एक बयान में कहा कि पानी के अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और पास के स्यापुर्बेँसी इलाके में भारी तबाही हुई, जिसमें गाड़ियां, सामान और अन्य संपत्तियां बह गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें