मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

सारण। जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमडाढी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पंकज महतो की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।घटना की सूचना मिलते ही सरिता के मायके पक्ष के लोग एकमा थाना पहुंचे। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे दहेज हत्या का मामला बताया है। उनका कहना है कि दो वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद से ही सरिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। थाने में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका अपने पीछे सात माह की मासूम बच्ची छोड़ गई है, जिसे देख ग्रामीणों की आंखें नम हैं।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें