मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के पूर्वी चंपारण में ससुराल नही जाने की जिद्द में कई फीट ऊंचे टावर पर चढी शादीशुदा महिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के पूर्वी चंपारण में ससुराल नही जाने की जिद्द में कई फीट ऊंचे टावर पर चढी शादीशुदा महिला

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अन्तर्गत हरसिद्धि बाजार में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक शादीशुदा महिला करीब 140 फीट से ज्यादा ऊंची मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। जिसे देखने गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई।नीचे खड़े परिवार वाले उसे मनाने के लिए लाख गुहार लगा रहे हैं,लेकिन वह ऊपर से कूदने की धमकी दे रही है। वह बार-बार कह रही है,कि ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी। परिजन और लोगो के समझाने का हर प्रयास विफल होता दिख रहा है। महिला हरसिद्धि बाजार निवासी भरत गुप्ता की बेटी बताई गई है।परिजनो के अनुसार उसने 10 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला शादी के बाद से ही अपने मायके में रह रही है। उसके ससुराल वाले उसे घर ले जाना चाहते हैं,लेकिन वह ससुराल नही जाना चाहती। इसको लेकर उसके घर पंचायत भी हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला। इसी बीच महिला टावर पर चढ़ गयी,और कहने लगी कि मै ससुराल किसी भी हाल में नही जाऊंगी। किसी ने अगर उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह कूद कर अपनी जान दे देगी।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।उसके नीचे उतरने के बाद ही उसके टावर पर चढने और ससुराल नही जाने की जिद्द के असली कारण पता चल सकेगा।फिलहाल टावर के नीचे भारी संख्या में लोगो की भीड़ जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें