मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, किशनगंज में सनसनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, किशनगंज में सनसनी

किशनगंज। जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान जीनत जबी के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व कोचाधामन थाना क्षेत्र के कलकली गांव निवासी दानिश आलम से हुई थी।परिजनों का आरोप है कि शादी के समय ही ससुराल पक्ष द्वारा भारी दहेज की मांग की गई थी। आरोप है कि दानिश आलम, उनकी मां अनीसा बेगम, भाई रब्बानी, बहन सहनसबी और जीजा मनवर ने मिलकर मोटरसाइकिल के लिए एक लाख रुपये, डेढ़ भर सोना, 26 भर चांदी के जेवर व फर्नीचर सहित लगभग पांच लाख रुपये दहेज के रूप में लिया था।इसके बावजूद शादी के कुछ ही महीनों बाद से जीनत जबी पर मायके से अतिरिक्त पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाने लगा। परिजनों के अनुसार मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को भोजन से वंचित रखा जाता था तथा लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि 10 अप्रैल 2026 को सभी नामजद आरोपियों ने मिलकर जीनत जबी की डंडा, लाठी व जूतों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में उन्हें चूरीपट्टी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, मृतका की मां सहनाज बेगम के आवेदन पर कोचाधामन थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। परिजनों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें