मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

रिकॉर्ड बनाने के बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 77 हजार के पार पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में आज मुनाफावसूली का दबाव बना

हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। शुरुआती

कारोबार में शेयर बाजार ने खरीदारी के सपोर्ट से मजबूती का नया रिकॉर्ड

बनाया। सेंसेक्स पहली बार 77 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा।

लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स

और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का

कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की

मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे

के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अल्ट्राटेक

सीमेंट, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, सिप्ला और हीरो

मोटोकॉर्प के शेयर 3.65 प्रतिशत से लेकर 1.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा,

एलटी माइंडट्री और विप्रो के शेयर 2.21 प्रतिशत से लेकर 2.06 प्रतिशत की

गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में

स्टॉक मार्केट में 2,236 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से

1,651 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 585 शेयर

नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में

शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए

थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे

थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर

लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का

सेंसेक्स आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 242.05 अंक की

मजबूती के साथ 76,935.41 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही

खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से ये सूचकांक करीब 400 अंक की मजबूती के

साथ पहली बार 77 हजार अंक के स्तर को पार करते हुए 77,079.04 अंक के स्तर

पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह

से इस सूचकांक ने थोड़ी ही देर में लाल निशान में गोता लगा दिया। बिकवाली

के दबाव के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 600 अंक से अधिक टूट कर 76,442.51

अंक तक लुढ़क गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इस

सूचकांक ने दोबारा हरे निशान में वापसी कर ली। बाजार में लगातार जारी खरीद

बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स

15.58 अंक की बढ़त के साथ 76,706.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 29 अंक की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई

ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 23,319.15 अंक के स्तर से कारोबार की

शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इस सूचकांक ने

भी 120 अंक से अधिक उछल कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 23,411.90 अंक तक

पहुंचने में सफलता हासिल की। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह

से ये सूचकांक ऊपरी स्तर से करीब 180 अंक टूट कर लाल निशान में 23,233.05

अंक तक गिर गया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर खरीदारों ने जोर

लगाया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने हरे निशान में वापसी कर ली। बाजार में

लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के

बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 27.55 अंक की मजबूती के साथ 23,317.70 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के

आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,618.85 अंक यानी 2.16 प्रतिशत

की मजबूती के साथ 76,693.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

468.75 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,290.15 अंक के स्तर पर

शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें