मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 205 अंक उछला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । इस हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू

शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में बढ़त

दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 205.15 अंक यानी

0.28 फीसदी की उछाल के साथ 74,687.93 अंक पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल

स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का (निफ्टी) भी 64.65 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के

साथ 22,669.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार

में शुरुआती कारोबार के दौरान बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा, पावर

ग्रिड, बजाज फिनसर्व, अडाणी एंटरप्राइजेज और कोल इंडिया के शेयरों में तेजी

जारी है, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, हिंडाल्को, मारुति सुजुकी, डिवीज

लैब्स, भारती एयरटेल, विप्रो और इंफोसिस के शेयर कमजोरी पर ट्रेंड कर रहे

थे। हालांकि, निफ़्टी आईटी इंडेक्स मामूली कमजोरी पर कारोबार कर रहा है,

जबकि बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी दिख रही है।

उल्लेखनीय

है कि एक मई को मजदूर और महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद था।

इससे पहले 30 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स

189 अंक की गिरावट के साथ 74,482 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 38 अंक

की गिरावट के साथ 22,604 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें