मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार ने बनाया नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड, सेंसेक्स 1306 अंक उछला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। शेयर बजार ने शनिवार को विशेष कारोबार में ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। लगातार दूसरे सत्र के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1,305.85 अंक यानी 1.80 फीसदी उछलकर 73,806.15 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 395.60 अंक यानी 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ 22,378.40 के स्तर पर बंद हुआ।शेयर बाजार में विशेष कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स ने 73,994 का और निफ्टी ने 22,419 का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, इसके बाद यह थोड़ा नीचे आकर सेंसेक्स 60 अंक बढ़कर 73,806 पर और निफ्टी 39 अंक की तेजी के साथ 22,378 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में शामिल टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टुब्रो लाभ में रहा है। वहीं, दूसरी तरफ गिरावट में रहने वाले प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल है।आज शेयर बाजार में दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया गया था। इस दौरान दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन में कारोबार संपन्न है। आमतौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद होता है, लेकिन डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए आज शेयर बाजार खुला। इसमें पहला सत्र पीआर पर सुबह 9:15 से 10 बजे तक चला, जबकि दूसरा सत्र डीआर साइट में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला। एनएसई और बीएसई ने पहले ही इसकी जानकारी दी थी।उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 फीसदी की उछाल के साथ 73,745.35 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 355.95 अंक यानी 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 22,338.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें